देहरादून अग्रवाल समाज देहरादून द्वारा आज अग्रवाल धर्मशाला गांधी रोड में महाराजा अग्रसेन जी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस भव्य आयोजन में अग्रवाल समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष देश और उत्तराखंड प्रदेश की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति तथा विश्व कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। इसके उपरांत, महाराजा अग्रसेन जी के नाम की पावन ज्योति प्रज्वलित की गई और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर पूरा परिसर 2100 दीपकों की अलौकिक रोशनी से जगमगा उठा।