डिंडौरी: शा महाविद्यालय, मेहदवानी में जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर छात्रों से किया गया जल संवाद
मेंहदवानी के शासकीय महाविद्यालय में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्लयू के छात्र छात्राओं के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर जल संवाद करते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया जहां छात्रों को जागरुक करते हुए जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर शपथ दिलाई गई। गौरतलब है कि जिला जनसंपर्क विभाग में सोमवार शाम 6:30 बजे जानकारी दी ।