टेहरोली: टहरौली पुलिस ने मूंगफली चोरी के वांछित आरोपी को दबोचा, ₹1410 बरामद कर भेजा जेल
टहरौली थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम परसा स्थित हनुमान मंदिर के पास से पकड़ा। आरोपी के पास से चोरी की मूंगफली बेचकर मिली रकम में से 1,410 रुपये बरामद किए गए हैं। टहरौली थाना पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है।