मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति पर ब्लॉक चिकित्साअधिकारी की अध्यक्षता में चिकित्सा अधिकारियों की बैठक आयोजित
जिला कलेक्टर एवं जिला चिकित्सा प्रभारी के निर्देश से भीषण गर्मी एवं मौसमी बीमारियों के मध्य नजर पंचायत समिति परिसर पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में समस्त चिकित्सा अधिकारियों चिकित्सा कार्मिकों की आवश्यक ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित हुई, बैठक में मौसमी बीमारियों के उपचार एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।