खरगापुर: खरगापुर के वार्ड क्रमांक 7 में व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, SP कार्यालय में दिया गया आवेदन
खरगापुर नगर की वार्ड क्रमांक 7 मे दिनांक 12 फरवरी 2024 को एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। बताया गया कि चुनाव में वोट न देने को लेकर तीन लोगो ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की है। व्यक्ति ने घटना की शिकायत थाने में की लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई नही हुई। कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय में आज व्यक्ति ने आवेदन दिया है।