खरगापुर: खरगापुर कुरयात मौहल्ला में एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
खरगापुर कुरयात मौहल्ला में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया कि मोहल्ले के कुछ लोग बेवजह एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर रहे थे और जब उस व्यक्ति ने गाली गलौज का विरोध किया ,तब मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना की शिकायत खरगापुर थाने में की गई। पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया है