खरगापुर: मगरई गांव में एक व्यक्ति के साथ एक शख्स ने की मारपीट, खरगापुर थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
मगरई गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया कि व्यक्ति अपने चाचा के साथ काम कर रहा था, अभी एक शख्स वहां आया और व्यक्ति के चाचा के साथ आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। जब उक्त व्यक्ति ने शख्स से गाली गलौज करने का विरोध किया, तब उस शख्स ने व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।