खरगापुर: खरगापुर नगर के हनुमान चौराहे पर की गई सघन चेकिंग, 16 वाहन चालकों के काटे गए चालान,वसूले गए ₹8000
रविवार को खरगापुर नगर के हनुमान चौराहे पर न्यायालय मजिस्ट्रेट संगम सिंह और उनकी टीम द्वारा सघन चेकिंग की गई। दौरान नियम के विपरीत तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से ₹8000 जुर्माना वसूला गया। बताया गया की 16 वाहन चालकों के चालान काटे गए। न्यायालय मजिस्ट्रेट संगम सिंह और टीम द्वारा टू व्हीलर फोर व्हीलर चालकों के ऊपर चालानी कार्रवाई की गई।