खरगापुर: खरगापुर लार मार्ग पर घायल अवस्था में मिले दो व्यक्ति अस्पताल लेकर पहुंची 108 एंबुलेंस किया गया भर्ती
शनिवार को 108 एंबुलेंस की एमटी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली थी, कि खरगापुर लार मार्ग पर दो व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हुए हैं, जिनकी किसी वाहन से टक्कर होने की आशंका जताई जा रही है। मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।