* 39 मील शाहपुर में सर्विस लेन बंद होने की खबर लगने के बाद तुरंत हरकत में आया प्रशासन
* खबर चलने के कुछ ही घंटों बाद मौका देखने पहुंचे SDM शाहपुर गणेश ठाकुर
* 'रोजाना हिमाचल' न्यूज चैनल ने प्रमुखता से उठाया था मसला
पठानकोट–मंडी फोरलेन निर्माण के चलते शाहपुर के उनतालीस मील में बारिश के कारण सर्विस लेन पर आए मलबे का निरीक्षण करने पहुंचे SDM शाहपुर गणेश ठाकुर ने लोगों की परेशानी को सुनने के बाद कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित कंपनी के अधिकारियों को इस सड़क मार्ग को तुरंत दुरुस्त करने के आदेश दिए। इस संदर्भ में एसडीएम शाहपुर ने फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारियों को सोमवार तक रिपोर्ट करने के आदेश भी दिए।
शाहपुर से विशाल वर्मा की रिपोर्ट
#Shahpur #Kangra #FourLane #SDMShahpur #HimachalNews #BreakingNews #RoadUpdate #Infrastructure #LatestNews #PublicIssue