बक्सर में गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार सुबह 8 बजे 58.51 मीटर दर्ज किया गया, जो 3 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। सोमवार सुबह यह 57.16 मीटर था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जिले में चेतावनी स्तर 59.32 मीटर और खतरे का निशान 60.32 मीटर है। वर्तमान जलस्तर दोनों से नीचे है। इससे प्यार क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है।