धर्मपुर में गयूण पंचायत के ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय का घेराव कर पंचायत कार्यालय संचालन को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ग्राम सभा के प्रस्ताव के अनुसार वैकल्पिक भवन में कार्यालय चलाने की मांग उठाई। 12 अक्तूबर तक समाधान नहीं होने पर क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। प्रशासन ने सरकार के आदेश के अनुसार सामुदायिक भवन में पंचायत कार्यालय चलाने की बात कही। डिंपल शर्मा | मंडी NEWS | STAR TODAY