भीलवाड़ा: मजिस्ट्रेट कॉलोनी की कच्ची बस्ती में मकान के नीचे से जा रही चंबल की पाइपलाइन हुई लीक, मौके पर पहुंचे परियोजना के अधिकारी
शहर के वार्ड नं. 55 कुवाड़ा रोड स्थित मजिस्ट्रेट कॉलोनी की कच्ची बस्ती में बने एक मकान के नीचे से गुजर रही चंबल लाइन में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक लीकेज होने से मकान में से भारी मात्रा में पानी निकलने लगा है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही चंबल परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया ओर लाइन को जल्दी दुरस्त करने की कहा