भीलवाड़ा: तिलौली की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कहा- ₹500 नहीं देने पर सचिव मनरेगा से काट देता है नाम
भीलवाड़ा जिले के आसींद तहसील के तिलोली ग्राम पंचायत के सचिव पर नरेगा श्रमिकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए आज मंगलवार को शाम करीब 4 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया।और अपनी मांगो को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है