भीलवाड़ा: जगपुरा में रोड पर अचानक पशु के आने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर पशु से टकराया, घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती
आसींद थाना क्षेत्र के जगपुरा निवासी व्यक्ति मंगलवार को आसींद की ओर गया हुआ था जो शाम 6:00 वापस जगपुरा की और लौटते समय जगपुरा में रोड पर अचानक पशु के आने से बाइक अनियंत्रित होकर पशु से टकरा गई जिससे वह गिरकर घायल हो गया जिसे उपचार हेतु 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल व्यक्ति का उपचार जारी है|