भीलवाड़ा: मंगला चौक क्षेत्र में अचानक नीम का पेड़ गिरने से बिजली के टूटे तार, नीचे दबकर एक कार हुई डैमेज
भीलवाड़ा शहर के मंगला चौक क्षेत्र में मंगलेश्वर महादेव मंदिर के बाहर आज बुधवार को सुबह करीब 10 बजे एक विशाल नीम का पेड़ अचानक गिर गया।पेड़ के गिरने से एक कार उसमें दब कर डैमेज हो गई। बिजली के तार टूट गए और पोल डैमेज हो गया।गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई।