भीलवाड़ा: नगर निगम द्वारा जर्जर एवं खतरनाक भवनों पर कार्रवाई जारी, पुर में स्थित एक जर्जर मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू
नगर निगम द्वारा शहर में स्थित जर्जर एवं खतरनाक भवनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में पूर स्थित एक भवन जो जर्जर होकर आमजन को नुकसान पहुंचा सकता था उसे गिराने की कार्यवाही आज प्रारंभ कर दी गई है एवं 15 जर्जर भवन मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।