शामली: मुख्य विकास अधिकारी ने शामली जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति में सुधार लाने के दिए निर्देश
Shamli, Shamli | Oct 31, 2026 शनिवार को शामली कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी बृजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की बैठक हुई। सीडीओ ने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति में सुधार के लिए सख्त दिशा—निर्देश जारी किए गए। कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों का समय से चिन्हांकन व उपचार के निर्देश दिए।