समस्तीपुर में राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर बेल्ट्रॉन कर्मियों का पैदल मार्च, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश
समस्तीपुर से इस वक्त की खबर सामने आ रही है, जहां राज्यकर्मी का दर्जा देने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बेल्ट्रॉन कंपनी के कर्मचारियों ने पैदल मार्च निकाला।
इस दौरान बड़ी संख्या में बेल्ट्रॉन कर्मी मार्च में शामिल हुए और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला है।
कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए और सरकारी कर्मचारियों की तरह सभी जरूरी सुविधाएं एवं अधिकार उपलब्ध कराए जाएं।
पैदल मार्च के दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नह