समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM रोशन कुशवाहा ने किया उद्घाटन
समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर के मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, एसडीओ एवं डीपीओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न प्रमंडलों से आई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देना और उनकी प्रतिभा को राज्य स्तर पर पहचान दि�