पटना ग्रामीण: संजय जायसवाल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- उन्होंने H2O को हाइड्रोजन बम समझा
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम फोड़ने के बयान को लेकर कहा कि राहुल गांधी ने H2O बम फोड़ा लेकिन उन्होंने उसे हाइड्रोजन बम समझ लिया। गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे संजय जायसवाल ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी थोड़े कम पढ़े लिखे हैं इसलिए उन्होंने पानी को हाइड्रोजन बम समझ लिया।