बिलग्राम: धोंधी गांव में 7वीं की छात्रा ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
सांडी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के अनुसार धोंधी गांव निवासी रामपाल की 17 वर्षीय पुत्री सुरभि,जो तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी 7वीं कक्षा की छात्रा थी बुधवार की शाम उसकी मां घर में खाना बना रही थी जबकि अन्य परिजन खेत पर गए हुए थे।