टीकमगढ़: अज्ञात कारणों से महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
रखवाहा क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद घबराए परिजन महिला को तुरंत जिला अस्पताल टीकमगढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। फिलहाल महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मामले के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।