पाली: पाली लेखपाल संघ का चुनाव जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में संपन्न, आशुतोष जैन पुनः निर्वाचित हुए अध्यक्ष
Pali, Lalitpur | Jul 1, 2026 पाली तहसील लेखपाल संघ इकाई का बुधवार दोपहर को जिला कार्यकारिणी की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। जहां चुनाव के दौरान आशुतोष जैन को पुनः लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।वहीं उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक रावत एवं महामंत्री पद पर श्रीराम त्रिपाठी को चयनित किया गया है। सभी सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।