इटाढ़ी: जिले में औसतन 6,419 सिलेंडर की मांग, आपूर्ति 5,630, 22,433 रिफिल बुकिंग लंबित
Itarhi, Buxar | Apr 13, 2026 13 मार्च से 12 अप्रैल तक कुल 1,55,691 गैस सिलेंडरों का वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया गया है। वहीं 12 अप्रैल तक गैस एजेंसियों के पास 3,325 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। जिले में प्रतिदिन औसतन 6,419 सिलेंडर की मांग के मुकाबले 5,630 सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है। वर्तमान में 22,433 रिफिल बुकिंग लंबित है।