छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में IPS रवि कुर्रे के बेटे की पिटाई करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों का थाने से लेकर कोर्ट तक हथकड़ी पहनाकर पैदल जुलूस भी निकाला. इन आरोपियों पर बीएनएस की धारा 296, 351(1), 115(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया था.पुलिस ने रविवार को दोनों का शहर के मुख्यमार्गों से जुलूस निकाला. आरोपियों को हथकड़ी लगाकर कोतवाली थाने से मुख्य मार्ग होते हुए कोर्ट तक ले जाया गया. जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है. इस घटना में बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है.