नौगांव: नौगांव में सीएमओ पर जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, FIR की मांग पर सफाई कर्मियों ने घेरा थाना, हड़ताल की चेतावनी
नौगांव नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) आर.एस. अवस्थी के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का आक्रोश सोमवार सुबह करीब 11 बजे सड़कों पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में सफाई कर्मी थाना पहुंचे और नारेबाजी करते हुए थाना परिसर का घेराव कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि नगर पालिका के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी राजकुमार वाल्मीकि के साथ सीएमओ ने