लखीमपुर: दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया अलर्ट, सीओ सिटी और कोतवाल ने किया पैदल मार्च
लखीमपुर खीरी। दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। सोमवार शाम करीब 7 बजे सीओ सिटी महक शर्मा और सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर की प्रमुख सड़कों और बाजारों में पैदल मार्च किया।