मड़ावरा: मड़ावरा में नीलगाय के बच्चे को नाले से निकालने के लिए बन विभाग और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
मड़ावरा कस्बे में एक नीलगाय का बच्चा कब्रिस्तान वाले नाले में गिर गया। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने उसे गंदगी में फंसा देखा, जिसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। हालांकि, वन विभाग की टीम और ग्रामीणों की कड़ी मदद से नीलगाय को रेस्क्यू किया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है।