ऊना: ऊना में पंजाब की वृद्ध महिला से की गई अश्लील हरकत, शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
पंजाब की 67 वर्षीय महिला ने ऊना महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि परविंद्र नामक व्यक्ति ने उसे गाड़ी में बैठाकर एक धार्मिक स्थल ले जाने के बाद रास्ते में अश्लील हरकतें कीं। विरोध के बावजूद आरोपी ने कपड़े उतारे और शोर मचाने पर महिला को घर छोड़ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मामले की पुष्टि एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने की है।