ऊना: घंडावल बाजार में पिकअप ट्राला और बाइक के बीच हुई टक्कर, दो लोग घायल
घंडावल बाजार में वीरवार को एक पिकअप ट्राला और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घटना में भरोली निवासी सुशील कुमार और बसाल निवासी सतीश कुमार को चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने हादसे का कारण ट्राला चालक की लापरवाही बताया। पुलिस ने चालक सुरिंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मामले की पुष्टि एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने की है।