शाहजहांपुर: महिला पर हमला कर नाबालिग बेटी को ले जाने का आरोप, रिश्तेदार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला पर हमला कर उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने रिश्तेदार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र के गांव कुइयां का निवासी है। पीड़िता के अनुसार, आठ नवंबर की शाम करीब छह बजे युवक घर आया था। आरोप है कि उसने महिला के सिर पर वार कर