लालगंज: रजई गांव में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर भेजा पीएम हाउस
लालगंज थाना क्षेत्र के रजई गांव निवासी 38वर्षीय रामरक्षा पुत्र स्वर्गीय दरबारी लाल की गुरुवार शुक्रवार की रात संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर शुक्रवार करीब 11:30बजे दिन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत के कारणों का जांच पड़ताल करते हुए स्वजनों से पूछताछ किया।