निज़ामाबाद: बनकट ग्राम पंचायत को मिला नया प्रधान, इंद्रेश कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील में बुधवार को सुबह करीब ग्यारह बजे तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई और बनकट गांव की ग्राम प्रधान कोमल यादव का 15 जनवरी को निधन हो जाने के कारण ग्राम प्रधान का पद रिक्त हो गया था और इसी रिक्त पद को भरने के लिए तहसील सभागार में ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी ।