सिकंदराराऊ: पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार, युवती की तलाश जारी
सिकंदरा राऊ क्षेत्र से युवती को घर से भगा कर ले जाने के नामजद अभियुक्त शहजान पुत्र जान, निवासी जिला एटा को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया है लेकिन युवती अभियुक्त के पास से बरामद नहीं हुई है। SOG व पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार युवती की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।