मोतिहारी: पीताम्बर चौक पर सीपीआई ने किसान आन्दोलन पर केन्द्र सरकार द्वारा जारी दमन के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला किया दहन
किसान आंदोलन पर केन्द्र सरकार द्वारा जारी दमन के विरुद्ध किसान मोर्चा के सीपीआई व किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में सीपीआई नेता राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक जुलूस निकल कर पीताम्बर चौक पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेता श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसान मजदूर विरोधी है।