मोतिहारी: छतौनी स्थित सरकारी बस स्टैंड पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन ने किया निरीक्षण
छतौनी स्थित सरकारी बस स्टैंड पर 25 फरवरी को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम की चल रही तैयारियों का पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने निरीक्षण किया। 25 फरवरी को दिन के 11 बजे केंद्रीय ऊर्जा और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री भारत सरकार आरके सिंह बस स्टैंड के नवीनीकरण का शिलान्यास करेंगे।