मोतिहारी: सैनिक रोड रघुनाथपुर के समीप से पुलिस ने अवैध हथियार का व्यापार एवं ठगी करने वाले दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल के नेतृत्व में पुलिस घेराबंदी कर सघन वाहन जांच के दौरान सैनिक रोड रघुनाथपुर के समीप से अवैध हथियार के व्यापार एंव ठगी करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद नूरुल उर्फ नूर लोदा व सुबोध कुमार शामिल है.