मोतिहारी: समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की आयोजित
पूर्वी चंपारण मोतिहारी उप विकास आयुक्त समीर सौरभ ने सभी अंचलाधिकारियों के साथ समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की आयोजित। बैठक में जिला राजस्व शाखा द्वारा बताया गया कि जिले के सभी 396 पंचायतों में से 236 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन चिन्हित है, जिसमें 72 जगह पंचायत सरकार भवन पूर्ण है।