जगाधरी: 22 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होगी कावड़ यात्रा, पुलिस के क्या है प्रबंध, दी जानकारी यमुनानगर के जिला एसपी गंगाराम ने।
यमुनानगर के जिला सचिवालय में आज एसपी कार्यालय में एसपी गंगाराम पूनिया ने प्रेस वार्ता की और बताया कि कावड़ यात्रा के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। 600 पुलिस कर्मचारी, 30 मोटर साइकिले और पुलिस विभाग की हर चप्पे पर पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस का ही सहयोग करें ।