जगाधरी: उपकृषि निदेशक कार्यालय यमुनानगर में पहुंची सीएम फ्लाइंग टीम, पूर्व उप कृषि निदेशक जांच के घेरे में हैं
यमुनानगर के उप कृषि निदेशक कार्यालय में आज सीएम फ्लाइंग की टीम पहुंची। टीम के इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने कहा के पूर्व कृषि उपनिदेशक आत्माराम के समय में एक सैंपल ग्रेवाल टेक्निकल खाद विक्रेता का लेकर लैब में भेजा गया था वास्तव में वह खाद कहां से लाता था उसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ अन्य बातों की भी जांच की जा रही है ।