गुना: धरनावदा थाना क्षेत्र में टार्जन ने युवती से किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Guna, Guna | May 26, 2026 गुना के धरनावदा थाना पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को पकड़ा है। 26 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 22 मई 2026 को युवती ने आरोपी टार्जन पारदी निवासी गोकुलसिंह चक गुना पर रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की। बीती रात मुखबिर सूचना पर आरोपी टार्जन पारदी अमित 26 साल ग्राम बिलाखेड़ी हाल निवास गोकुलसिंह चक गुना को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।