गुन्नौर: गांव ईसापुर के निवासी युवक ने मामूली विवाद के चलते 6 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर निवासी टिंकू पुत्र गंगाराम ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मामूली विवाद के चलते गांव के ही 6 लोगों ने मारपीट की है। जिसमें पीड़ित घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।