गोहद: गोहद चौराहा: गिल ढाबा के पास बस ने ईको कार को टक्कर मारी, 4 की मौत, 7 घायल
Gohad, Bhind | Feb 21, 2026 गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिंड ग्वालियर हाईवे पर गिल ढाबा के पास शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात लगभग 2:00 बजे बस ने ईको कार में टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं सात लोग घायल हैं जिन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।4 मृतकों में से 3 की शिनाख्त की जा चुकी है।