प्रतापगढ़: भगवा रेलवे क्रॉसिंग के पास से 1.260 किग्रा अवैध गांजा और बिक्री से प्राप्त ₹30,100 नकद के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज* को अवगत कराया गया तथा उनके निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया गया।पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम दिनेश कुमार पुत्र स्व. सोमई राम निवासी खभोर माधोगंज, थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़ बताया।