बहराइच: दरगाह इलाके से पुलिस ने मवेशी चोरी के मामले में 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक बकरी व बाइक की बरामद
थाना दरगाह पुलिस ने दरगाह इलाके से मवेशी चोरी करने से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना अंतर्गत शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए रविवार सुबह करीब 12:30 बजे बताया कि अभियुक्त गणों के पास से एक जीवित बकरी वह एक मोटरसाइकिल पल्सर बरामद की गई है जिसके बाद सभी अभियुक्तों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।