बक्सर: बक्सर में एसपी ने बाल विवाह के खिलाफ पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई
Buxar, Buxar | Nov 27, 2024 बुधवार को बक्सर में एसपी शुभम आर्य ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। शपथ कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ। एसपी शुभम आर्य ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन है, जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधा है, तथा उनके सपनों को साकार होने से रोकता है।