बक्सर: बक्सर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए प्रभारी डीएम ने शपथ दिलाई
Buxar, Buxar | Nov 27, 2024 बुधवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के शुभारंभ किया गया। इस दौरान सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में संवाद-सह-शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजन किया गया। प्रभारी डीएम सह- डीडीसी डॉ० महेंद्र पॉल के द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाया गया।