बक्सर: आत्मा बक्सर ने बड़का गाँव और बसुधर में किसान चौपाल लगाई
Buxar, Buxar | Nov 27, 2024 बुधवार को सुबह 11:30 बजे बड़का गाँव व बसुधर में क़ृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसानों को बताया गया कि 30 नवम्बर तक बर्मी बेड का आवेदन किया जाएगा। किसान चौपाल में क़ृषि समन्वयक अरुण कुमार नें किसानों को बीज वितरण, यंत्रिकरण, बीज उपचार एवं फसल अवशेष प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी।