'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के ठिकानों पर सटीक हमला करने वाले भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट Su-30MKI के पायलट ने पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) के प्रतिक्रिया समय को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है। महज 22 मिनट के इस बेहद संवेदनशील और हाई-रिस्क ऑपरेशन के दौरान जहां भारतीय जेट्स दुश्मन के एयर-डिफेंस और फाइटर इंटरसेप्शन के सीधे खतरे के बीच काम कर रहे थे वहीं पाकिस्तान की प्रतिक्रिया बेहद सुस्त और लाचार नजर आया। इस दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर सिर्फ 22 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले कर तबाह कर दिए।
पाकिस्तान भले ही सीना ठोकता है कि उसने भारतीय विमानों को गिराए लेकिन हकीकत ये है कि अगर पाकिस्तानी वायुसेना वाकई फुर्तीली होती तो सिर्फ 22 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह नहीं किया जा सकता था। इसके अलावा पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम अगर वाकई इतने शक्तिशाली होते तो वो भारतीय मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लेत